
आप तो जाते रहे
फिर नींद भी जाती रही
आसमां की चांदनी
हमको जलाती भी रही
वो एक ख्वाब जो आँखें खुले
देखा किये हम रात भर
जलती रही अपनी चिता
जैसे जला करते अभी
जब बुझ गये बस राख थे
आ कर कहीं से तुम तभी
ले चुटकियों में राख
माथे पर सजा ली
फिर जी गये हम
पलक झपकी
रात काली...
*** राजीव रंजन प्रसाद
६.११.२०००
वो एक ख्वाब जो आँखें खुले
ReplyDeleteदेखा किये हम रात भर
बहुत खूब राजीव् जी
aap to jaate rahe,phir neend bhi jaati rahi.... kya kehne Rajeev bhai
ReplyDeleteवो एक ख्वाब जो आँखें खुले
ReplyDeleteदेखा किये हम रात भर.....
achchi likhi hai....
bahut badhiyaa
ReplyDeleteबहुत खूबसूरत, बार बार पढने लायक
ReplyDeleteवाह! बहुत सुन्दर.बहुत बधाई.
ReplyDeleteबहुत सुन्दर कविता।
ReplyDeleteघुघूती बासूती