
वे स्मृतियाँ
बिलकुल एसी ही हैं
जैसे बोझिलता के बाद चाय की पहली घूंट
जैसे गहरी घुटन के बाद एक गहरी स्वांस
जैसे आकाश ताकती ज़मीन पर हलकी सी फुहार
जैसे मरूस्थल की दुपहरी में ठंडी बयार
जैसे महीनों की कश्मकश के बाद लिखी गयी नज़्म
जैसे वीरान आसमान पर बादलों से लड झगड
निकल ही आया कोई सितारा
जैसे गहरी खामोशी में बजता हुआ जलतरंग
जैसे भटके हुए जहाजी को दूर दीख पडती हुई ज़मीन
जैसे प्यासे को नज़र आयी मरीचिका
वे स्मृतियाँ
बिलकुल एसी ही हैं
जैसे बहुत कडी धूप के बाद
टुकडा भर छाँव..
*** राजीव रंजन प्रसाद
२३.११.१९९५
आपकी लेखनी को नमन है बहुत ही सवेंदनशील लेखक है आप,... "वे स्मृतियाँ" इस कविता का जो रूप आपने लिखा है सचमुच जिवंत उदाहरण है इस बात का...
ReplyDeleteजैसे बोझिलता के बाद चाय की पहली घूंट
जैसे गहरी घुटन के बाद एक गहरी स्वांस
जैसे आकाश ताकती ज़मीन पर हलकी सी फुहार
जैसे मरूस्थल की दुपहरी में ठंडी बयार
जैसे महीनों की कश्मकश के बाद लिखी गयी नज़्म
जैसे गहरी खामोशी में बजता हुआ जलतरंग
जैसे भटके हुए जहाजी को दूर दीख पडती हुई ज़मीन
जैसे प्यासे को नज़र आयी मरीचिका
एक-एक शब्द सजीव चित्रण है कि कवि ने कविता में सारे भाव समेट लिये है...
बहुत-बहुत बधाई...
सुनीता(शानू)
सहज भाव लिये सुंदर कविता ...बधाई
ReplyDeleteराजीव जी आपकी स्मृतियां जगदलपुर, छत्तीसगढ की ही हैं क्योंकि वही इतनी भावपरक है । साधुवाद
ReplyDeleteबेहद सुन्दर रचना है...
ReplyDeleteउन मीठी यादों को दिल से जुदा क्यों करूं ,
खुद को अपने साए से बड़ा क्यों करूं.....
सुन्दर स्मृतियां हैं।
ReplyDeleteराजीवजी,
ReplyDeleteअधिकांश स्मृतियाँ वैसे भी सुन्दर होती है, आपने चार-चाँद लगा दिये। बधाई स्वीकारें।
वीरान आसमान पर बादलों से लड झगड
ReplyDeleteनिकल ही आया कोई सितारा
सुन्दर भाव हैं. जल्तरंग पर ध्यान दें
अच्छे भाव, पसंद आये.बधाई.
ReplyDeletesmurtee ke baareme sahaja sunder bhaav bataanevaalee kavita
ReplyDeleteआपकी कविता कितनी सहजता से अंतस मे प्रवेश कर जाती है
ReplyDeleteसमझ नहीं आता
बहुत सुन्दर "स्मृतियाँ" हैं
बधाई
सस्नेह
गौरव शुक्ल
प्यासे के लिये एक घूंट पानी और एक टुकडा छांव ही जिन्दगी है राजीव जी, सुन्दर भाव लिये रचना. आपके ब्लाग का बदला हुआ स्वरूप मुझे बहुत भाया.
ReplyDeletevery nice and touching poems i am not capable to comment on your poetry but i do read it
ReplyDeleteand thank you for always writing a small comment on my words